AARATI CHAUBISI BHAGVAN KI - चौबीसों की आरती

        AARATI CHAUBISI BHAGVAN KI - चौबीसों की आरती    


      


                  ऋषभ अजित संभव अभिनंदन, सुमति पद्म सुपार्श्व की जय |

महाराज की श्रीजिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय ||

चंद्र पुष्प शीतल श्रेयांस, वासुपूज्य महाराज की जय |
महाराज की श्री जिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय ||

विमल अनंत धर्म जस उज्ज्वल, शांतिनाथ महाराज की जय |
महाराज की श्री जिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय ||

कुंथ अरह और मल्लि मुनिसुव्रत, नमिनाथ महाराज की जय |
महाराज की श्री जिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय ||

नेमिनाथ प्रभु पार्श्व जिनेश्वर, वर्द्धमान महाराज की जय |
महाराज की श्री जिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय ||

इन चौबीसों की आरती करके, आवागमन-निवार की जय |
महाराज की श्री जिनराज की, दीनदयाल की आरती की जय ||





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पद्मावती माता की आरती – Padmavati Mata Ki Aarti

श्री महावीर चालीसा (चाँदनपुर) | श्री महावीर चालीसा